खुशखबरी ! आज से SBI के लाखों ग्राहकों को मिलने वाली है बड़ी राहत! बैंक ने लिए यह बड़ा फैसला

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – आज से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का नया नियम लागू हो रहा है। इसका फायदा करोड़ो ग्राहकों को मिलेगा। आइये जानते है आज से क्या बदल रहा। भारतीय स्टेट बैंक ने लगातार 13वीं बार एमसीएलआर में कटौती की है। इसकी नई दर आज से लागू हो गई है। इसके साथ ही एसबीआई ने बेस रेट में भी 75 आधार अंको की कटौती की है। एसबीआई ने बताया कि इस कटौती के बाद बेस रेट 8. 15% से घटकर 7. 40% हो गई है। इसे भी आज से लागू कर दिया गया है।

आरबीआई दवारा ब्याज दरों में 40 आधार अंको की कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को दिया जाएगा। एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड लैंडिंग रेट और रेपो लिंक्ड लैंडिंग रेट भी 40 आधार अंक घट जाएगा। EBR मौजूदा 7. 05% से घटकर 6. 65% और RLLR मौजूदा 6. 65% से घटकर 6. 25% हो जाएगा। बैंक ने बताया कि EBR को एक जुलाई से लागू कर दिया जाएगा।

कितनी घटेगी EMI : अगर किसी ग्राहक ने EBR/ RLLR लिंक्ड लोन लिया है तो उनकी EMI हर महीने 660 रुपए तक होगी।

क्या होता है MCLR : बैंको के लिए लैंडिंग इंटरेस्ट रेट तय करने के फॉर्मूले का नाम मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड लैंडिंग रेट है। इस फॉर्मूले का उद्देश्य कस्टमर को कम इंटरेस्ट रेट का फायदा फायदा देना और बैंको के लिए इंटरेस्ट रेट तय करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है।

You might also like
Leave a comment