Mitron ऐप को गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया, TikTok को दे रहा था टक्कर

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – टिक टॉक की तरह तैयार किया गया भारतीय वीडियो ऐप Mitron को अचानक गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। बता दे कि टिक-टॉक के विवाद में आने के बाद से इस ऐप की लोकप्रियता काफी बढ़ गौ थी।

मिली जानकारी के मुताबिक गूगल ने इसे स्पैम और मिनिमम फंक्शनैलिटी पॉलिसी के वॉयलेशन के लिए इसे गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है। गूगल की यह पॉलिसी यह कहती है कि ऐसे ऐप्स जो दूसरे ऐप्स से पूरी तरह मेल खाते हैं और इनके कोड में कोई बदलाव न हो तो उसे कंपनी हटा देती है।

लेकिन सवाल यह है कि यह ऐप लम्बे समय से गूगल प्ले स्टोर पर था लेकिन इसे अभी क्यों हटाया गया।

हालांकि इस ऐप को लेकर अभी भी यह विवाद चल रहा है कि यह ऐप भारत का है या नहीं।

You might also like
Leave a comment