300 महिलाओं के साथ सेक्स किया, संजू फिल्म का यह डायलॉग चलता है क्या? : शाहिद कपूर

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाईन – अभिनेता शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका वाली कबीर सिंह फिल्म को प्रदर्शित महीने बीत चुके हैं लेकिन इसे लेकर मतभेद अब तक बनाउ हुआ है। कुछ लोगों ने इस फिल्म को स्त्रियों के खिलाफ होने वाले प्रवृति को प्रेरणा देने वाला बताया है। इस आरोप अब शाहिद कपूर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

फिल्म में कुछ सकारात्मक बातें भी है
हिंदुस्तान टाईम्स को दिये गए इंटरव्यू में कबीर सिंह की मुख्य भूमिका को लेकर शाहिद ने कहा, कबीर सिंह की भूमिका के अलग-अलग पहलू है। कुछ परेशान करने वाला और भयानक है। लेकिन इसमें कुछ सकारात्मक बातें भी है। कबीर सिंह का गुस्सा केवल महिलाओं या लड़कियों के लिए नहीं है। फिल्म में यह नहीं दिखाया गया है कि उसके व्यक्तित्व में यह गुस्सा है जो केवल स्त्रियों के लिए है।

इस मौके पर शाहिद ने अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक का उल्लेख किया। इससे पहले ऐसी कई फिल्में प्रदर्शित हुई जिसकी भूमिका विवादित रही। लेकिन उस वक्त इस तरह की टिका-टिप्पणी या ट्रोलिंग नहीं हुई थी। संजू फिल्म के नायक ने पत्नी के सामने स्पष्ट रूप से कहा कि उसने 300 महिलाओं के साथ सेक्स किया है। लोग कबीर सिंह को लेकर जिस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं ऐसा उन्होंने संजू को लेकर क्यों नहीं की।

मैंने संजू फिल्म एन्जॉय किया था
संजू फिल्म को लेकर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने यह फिल्म एन्जॉय किया। लोगों को कैसा लगा इसके लिए तो मैंने फिल्म नहीं देखी। लेकिन कोई चरित्र कैसा होता है यह जानने के लिए वह फिल्म मैंने देखी थी।
कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का 250 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है। यह तेलगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है।

You might also like
Leave a comment