उप्र में अभी जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप

0

लखनऊ : पुलिसनामा ऑनलाईन – उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित आस-पास के क्षेत्रों में मानसून कमजोर पड़ने के कारण लोग उमसभरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने अभी दो-तीन दिन तक बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। इससे फिलहाल गर्मी के प्रकोप में कमी नहीं आने वाली है। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन तक बारिश होने के आसार नहीं है। 23 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है। वायु में आद्र्रता के कारण उमस और गर्मी बहुत अधिक होगी।

शनिवार को गोरखपुर का न्यूतम तापमान 28़ 6 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 27 डिग्री, बहराइच का 26़ 8, इलाहाबाद का 29़ 4, कानपुर का 29़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं, शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36़ 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You might also like
Leave a comment