अगर आपको बनना है धनबान, तो मुकेश अंबानी के इन पांच टिप्स को अपनाएं

0

मुंबई : पोलीसनामा ऑनलाईन – दुनिया में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं जो सफल हो और उसे आसानी से सफलता मिल गई हो। सफलता के लिए हर किसी को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कई समझौते करने पड़ते हैं। कई चीजों से दूर होना पड़ता है। कई तरह की कीमत चुकानी पड़ती है।एशिया के सबसे धनी लोगों में शुमार मुकेश अंबानी भी एक दिन में अमीर नहीं बने हैं। उनका अथक परिश्रम और जिद्द है।  तो चलिए देखते हैं उनकी सफलता का रहस्य क्या है?

एक अच्छी टीम
एक अच्छी टीम के बिना हम कुछ नहीं कर सकते हैं। अच्छे लोगों के साथ काम करना और कठिन परिश्रम सफल होने के लिए
बेहद महत्वपूर्ण है।

हमेशा सकारात्मक रहें
सफल होना चाहते हैं तो हमेशा इस बात को गांठ बांधकर रख ले चाहे कितनी भी निराशाजनक स्थिति सामने आए सकारात्मक ही बने रहना है।

असफलता से घबराए नहीं, उससे सीखें और कभी हार नहीं माने
जीवन में हर व्यक्ति का सफलता और असफलता दोनों का सामना करना पड़ता है। सफलता को हम जिस तरह से इंज्वाय करते हैं उसी तरह से असफलता में हमें घबराना नहीं है। यह देखना है कि हमारी गलती कहां हुई। हमें सीखना है और बिना हार माने अपनी मंजिल की तरफ आगे बढ़ते रहना है। सफल होने के लिए सबसे जरूरी है कि हम किसी काम को शुरू करते हैं तो हमारे सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि हमारा उद्देश्य क्या है। इसके बाद ही लक्ष्य तय कर सकते हैं। बिना लक्ष्य तय किए कुछ नहीं होता है।

सपने और विचार हमेशा बड़े रखें
दुनिया के हर सफल व्यक्ति का यही कहना है कि आपको अपने सपने बड़े रखने चाहिए और इसके लिए विचार भी बड़ा हो। मुकेश अंबानी को बड़े सपने देखने की प्रेरणा अपने पिता धीरूभाई अंबानी से मिली। केवल पांच सौ रुपए में फोन तैयार कर अंबानी परिवार ने हर एक हाथ में फोन थमाया। इसलिए अंबानी परिवार को दूसरों से अलग कहा जाता है और माना भी जाता है। अगर जीवन में किसी को कुछ बड़ा करना है तो सबसे पहले अपने विचारों का दायरा बढ़ाना होगा।

घबराए नहीं धैर्य से काम लें
काफी छोटी उम्र में ही मुकेश अंबानी अपने पिता के बिजनेस में हाथ बटाने लगे थे। व्यवसाय की बारीक से बारीक चीजें जानने से पहले ही उनके चाचा रसिक भाई और पिता धीरूभाई अंबानी का निधन हो गया। लेकिन मुकेश अंबानी घबराए नहीं और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया। उन्होंने केवल पिता के बिजनेस को संभाला ही नहीं बल्कि उसे बढ़ाया भी है।

You might also like
Leave a comment