अगर आप भी क्रेडिट कार्ड के जाल में फंसे तो अपनाये ये पांच नुस्खे, सरदर्द होगा कम 

0

नई दिल्ली : पुलिसनामा ऑनलाईन – तेजी से बदलती दुनिया और बदलते जीवन में क्रेडिट कार्ड का प्रचलन आम हो चुका है। लोग तेजी से इस कार्ड के जरिये न केवल शॉपिंग कर रहे हैं बल्कि धड़ल्ले से पेमेंट भी कर रहे हैं। इसे रखना और इस्तेमाल करना स्टेटस सिंबल भी माना जाता है। लेकिन यह कैसे धीरे-धीरे हमारा सिरदर्द बन जाता है यह हमें भी मालूम नहीं चलता है। लेकिन एक समय के बाद इससे छुटकारा पाना मुश्किल सा हो जाता है। क्रेडिट कार्ड का बिल हर महीने पेमेंट करना होता है। यह पेमेंट देरी होने पर शुल्क देना पड़ता है और समय के साथ इसका ब्याज बढ़ता जाता है। इस तरह से लोग धीरे-धीरे क्रेडिट कार्ड के जाल में एक तरह से फंस कर रह जाते हैं। आइये जानते हैं कैसे बचे इस क्रेडिट कार्ड के जाल से

1। अगर आपके पास एक या इससे अधिक क्रेडिट कार्ड है तो पहले आपको उच्च दर वाले ब्याज के कार्ड की पेमेंट करनी होगी। देखा गया है कि अधिकतर लोग छोटी राशि वाले क्रेडिट की पेमेंट करते है, इससे आप इसके जाल से बच नहीं पाएंगे। जिन कार्ड पर ज्यादा लोन है अगर उसे खत्म करते हैं तो आप अधिक ब्याज को खत्म कर रहे है। ऐसा करने पर आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।

2। अधिकतर क्रेडिट कार्ड होल्डर मीनिमम एमाउंट की पेमेंट करने में दिलचस्पी लेते हैं, जिससे आपका लोन बढ़ता रहता है और बहुत जल्द यह आपका बड़ा सिरदर्द साबित होता है। क्रेडिट कार्ड उच्च ब्याज दर वसूलते हैं, इसलिए मीनिमम एमाउंट की पेमेंट करने से बाकी पेमेंट की दर बढ़ जाएगी।

3। अगर आप समय पर बिल का पेमेंट करना भूल जाते है तो ऑटोमेटिक पेमेंट सुविधा का विकल्प चुनें। उच्च ब्याज दरों के पेमेंट के लिए इसका चयन करना ठीक है। इससे आप लेट फीस से भी बच सकते हैं। बिना किसी दिक्कत के बैंक एकाउंट से पैसे कट जाएगा और आपको बैंक जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

4। अगर आप बेहद खराब लोन चक्र में है तो आप अपने एक कार्ड से दूसरे कार्ड में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। सभी बैंक में ऐसी सुविधा दी जाती है। कुछ क्रेडिट कार्ड की लिमिट 75 फीसदी तक के एमाउंट को ट्रांसफर किया जा सकता है। इससे कर्ज बढ़ने कर्ज में थोड़ी राहत होगी।

5। अगर आप आसानी से पैसा ट्रांसफर नहीं कर पा रहे है तो आप आसान ईएमआई में पैसा चुका सकते हैं। इसके लिए आप अपने बैंक से रिक्वेस्ट कर सकते हैं। बैंक ईएमआई सुविधा के लिए मासिक ब्याज प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज लेते हैं।

You might also like
Leave a comment