फिटनेस के मामले में अपने क्रिकेटर पतियों को मात देती हैं ये 5 खूबसूरत पत्नियां

0

मुंबई : पोलीसनामा ऑनलाईन – फिटनेस आज हर किसी के लिए पहला कंसर्न बन गया है। बीसीसीआई ने जब से खिलाड़ियों के लिए यो-यो टेस्ट शुरू किया है। तब से भारतीय क्रिकेटर्स ने खुद को फिट रखना शुरू कर दिया हैं। इस मामले में क्रिकेटर्स की पत्नियों भी अपने पति से कम नहीं है। ये पांच खूबसूरत पत्नियां जो फिटनेस के मामले में अपने क्रिकेटर पतियों को जोरदार टक्कर देती नज़र आ रही हैं।

सागरिका घाटगे – टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और उनकी पत्नी साथ में फिटनेस ‘प्रो स्पोर्ट फिट’ नाम का एक जिम चलाते हैं। जिसमें जहीर के साथ-साथ सागरिका भी जिम में पसीना बहाती नज़र आती है।

हेजल कीच – टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच दोनों अपने फिटनेस को लेकर काफी कंसर्न रहते है। दोनों जिम में घंटों समय बिताते है। बता दें कि हेजल एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है।

साक्षी धोनी – टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अपने पति को फिटनेस में जोरदार टक्कर देती हैं। फिटनेस के मामले में एम एस का क्या कहना। टीम इंडिया में सबसे उम्र दराज खिलाड़ी में शामिल धोनी का विकटों के बीच दौड़कर कर रन लेने का रिकॉर्ड विश्व में सबसे बेहतर में से एक है।

दीपिका पल्लीकल – विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल भारत की नंबर एक स्क्वैश खिलाड़ी हैं। दोनों ही फिटनेस के प्रति जागरूक रहते हैं।

आयशा धवन – टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन की पत्नी पेशे से एक बॉक्सर हैं। आयशा अपने पति के साथ अन्य क्रिकेटर को भी फिटनेस में मात देती हैं।

You might also like
Leave a comment