कोरोना के कहर के बीच कांग्रेस ने मोदी सरकार के सामने रखी ये 10 मांगें

0

नई दिल्ली, पोलिसनामा ऑनलाइन –  कोरोना ने आपके और हमारे जीवन को पूरी तरह अपने कब्जे में लिए है।  इस बीमारी से अब तक 15 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है।  देश में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 400 से पार कर चुकी है और 7 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

रविवार को देश भर के लोगों ने ताली और थाली बजाकर इस संक्रमण से लड़ने के लिए काम कर रहे लोगों को सलाम किया।  कांग्रेस ने इसके लिए देश की जनता का शुक्रिया किया है।  कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने देश की जनता का शुक्रिया किया है।  कांग्रेस ने अब सोशल मीडिया के जरिये सरकार से 10 मांगें की है.
1. सभी हेल्थ कर्मियों के लिए N95 मास्क, ग्लव, फेस शील्ड, गॉगल्स, हैंड कवर्स, रबर बूट्स, डिस्पोजल ग्राउन्स देने की मांग की है.
2. डॉक्टर्स, नर्स और सपोर्टिंग स्टाफ को खास फाइनेंशियल लाभ दिया जाना चाहिए। सरकार फ़ौरन इसकी घोषणा की.
3. 130 करोड़ लोगों के लिए केवल 30 हज़ार वेंटिलेटर है।  इनमे से 95% वेंटिलेटर पहले से बीमार मरीजों के पास है। इसलिए अतिरिक्त वेंटिलेटर की दी जाए.
4. अब तक 84 हज़ार देशवासियो पर केवल एक बेड उपलब्ध है, जो नाकाफी है. इसलिए और बेड की व्यवस्था की जाए।
5. आज तक केवल 16 हज़ार 109 सैंपल की ही जाँच की गई है।  कोरोना संक्रमित लोगों को निगरानी में रखा जाए और उनके संपर्क में आये लोगों की जाँच की जाए.
6. हैंड सेनिटाइजर्स, फेस मास्क और लिक्विड शॉप की जमकर कालाबाज़ारी हो रही है।  इस पर रोक लगाई जाए. सब्जियों, दाल, आलू, प्याज आदि के रेट बढ़ाने वालो पर करवाई हो.
7 . मनरेगा मजदूरों, अस्थाई कर्मचारियों, श्रमिकों, किसानो और असंगठित क्षेत्र में काम करने वालो का रोजगार खत्म हो गया है उन्हें नकद राशि दी जाए.
8 . बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने खेती पर संकट पैदा कर दिया है।  सरकार कृषि क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज दे.
9. दुकानदार, व्यवसायी खासकर MSME को कोरोना वायरस की वजह से नुकसान हुआ है।  इनको सरकार को विशेष राहत पैकेज देना चाहिए।
10. सरकार को फ़िलहाल मध्यमवर्गीय लोग कर वेतनधारी वर्ग के लिए EMI देना स्थगित करना चाहिए।
You might also like
Leave a comment