दुनिया की इन 10 फिल्मों में हीरो नहीं बल्कि विलेन की जीत हुई, पहला विलेन हो सकता है आपका फेवरेट

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में है जिसमें जीत हीरो की नहीं बल्कि विलेन की हुई है। हालांकि ऐसा ज्यादातर नहीं होता है। हर फिल्म में आखिरी तक जीत हीरो का ही होता है। फैंस को भी वहीं पसंद आता है। लेकिन शायद अब ट्रेंड बदल रहा है। अब विलेन भी हीरो हो बनते है। जिसमें कई एक्टर फैंस के फेवरेट होते है। जिसमें फिल्म पद्मावत से लेकर गैंग्स ऑफ वासेपुर तक शामिल है।

1. पद्मावत – साल 2018 में रिलीज हुई पीरियड ड्रामा फिल्म पद्मावत में शाहिद कपूर हीरो और रणवीर सिंह विलेन थे। इस फिल्म के अंत में हीरो नहीं बल्कि विलेन रणवीर सिंह की जीत हो जाती है।

2. गैंग्स ऑफ वासेपुर – बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक गैंग्स ऑफ वासेपुर में दादा, बाप और बेटे 6 दशकों तक की कहानी को दिखाया गया। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जीत विलेन की हो जाती है।

3. केजीएफ – साल 2018 में रिलीज हुई साउथ की चर्चित फिल्म केजीएफ में भले ही हीरो यश विलेन गरुड़ा को मार देते है लेकिन ये सब के पीछे मास्टरमाइंड विलेन अधीरा होते है क्यूंकि उन्होंने कहा था कि जब तक गरुड़ा केजीएफ में है तब तक वह इसमें नहीं आएगा।

4. जोकर – पिछले साल 2019 में आई डीसी की क्राइम थ्रिलर फिल्म जोकर को विलेन की वजह से देश और दुनियाभर में पसंद किया गया। 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म में भी विलेन की जीत हो जाती है।

5. केसरी – पिछले साल 2019 में रिलीज हुई अनुराग सिंह की फिल्म ‘केसरी’ सारागढ़ी के युद्ध पर बेस थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार हीरो और मीर सरवार विलेन थे। इस फिल्म के अंत में विलेन की जीत हो जाती है।

6. तेरे नाम – साल 2003 में आई सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ उस साल की लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में एक बेहतरीन लव स्टोरी दिखाई गई। इस फिल्म में हीरो को विलेन बुरी तरह मारते है जिस वजह वह पागल ही जाते है और उन्हें उसका प्यार नहीं मिल पाता है।

7. बेगम जान – साल 2017 में आई सृजित मुखर्जी की फिल्म बेगम जान में बालन, नसीरुद्दीन शाह, राजित कपूर और चंकी पांडे लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म में भी हीरो नहीं बल्कि विलेन कबीर (चंकी पांडे) की जीत हुई है।

8. लोगन – द वूल्वरिन (ह्यू जैकमैन) की सोलो फिल्म ‘लोगान’ साल 2017 में रिलीज हुई थी। जेम्स मैनगोल्ड के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वूल्वरिन (ह्यू जैकमैन) की मौत हो जाती है और विलेन की जीत ही जाती है।

9. एवेंजर्स-  इंफिनिटी वॉर – साल 2018 में आई एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर कई सुपरहीरोज को हराकर विलेन थानोस जीत गए थे। उन्होंने इस फिल्म में आधी दुनिया को खत्म कर दिया था।

10. रॉंग टर्न – साल 2003 में आई एक्शन क्राइम फिल्म रॉंग टर्न के लीड रोल में डेस्मंड हररिंग्टन, केविन जगरग, एलिज़ा दुष्कु नजर आते है. स्टेन विंस्टन के निर्माण में बनी इस फिल्म में हीरो नहीं बल्कि विलेन की जीत होती है।

You might also like
Leave a comment