चक्रवात को देखते हुए महाराष्ट्र में मुंबई समेत अन्य पांच जगह तैनात किए NDRF की टीम

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – देश पर एक के बाद एक आपदा। एक तरफ सभी कोरोना वायरस से जुज रहे तो दूरी ओर अब साल का दूसरा चक्रवात तबाही मचाने आ गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। इस दबाव के चलते उठा तूफान 2-3 जून को महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तट से टकरा सकता है।

महाराष्ट्र और गुजरात के तटील इलाकों के तरफ चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में अगले 48 घंटे के लिए चेतावनी जारी कर दी है।

चक्रवाती तूफान को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने पहले ही महाराष्ट्र में 9 – मुंबई में 3, पालघर में 2, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 1-1 एनडीआरएफ की टीमें तैनात की हैं।

You might also like
Leave a comment