Ind Vs Pak : परमाणु युद्ध हुआ तो मच जाएगी तबाही, मारे जाएंगे 10 करोड़ लोग

0

नई दिल्ली : पुलिसनामा ऑनलाइन – जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पड़ोसी मुल्ख पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत को दिन हर दिन परमाणु युद्ध की गीदड़ भभकी दे रही है। मौजूदा समय में दोनों देशों में तनाव चरम सीमा पर है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पाक-भारत के बीच चल तनाव के बीच अमेरिका ने एक रिपोर्ट पेश किया है। जो काफी डरावना है। इस रिपोर्ट में कहा गया है अगर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो 10 करोड़ से अधिक लोग मारे जाएंगे।

‘साइंस एडवांस’ में प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच अगर परमाणु युद्ध की स्थिति बनती है, तो दोनों ही देशों को काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर युद्ध हुआ तो करोड़ों लोग मारे जायेंगे, हर तरफ तबाही मच जाएगी। इसके अलावा युद्ध के बाद भी लाखों लोग मारे जाते रहेंगे। वैज्ञानिकों के मुताबिक दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध की स्थिति में पृथ्वी पर पहुंचने वाली सूरज की रोशनी की मात्रा में काफी कमी आ जाएगी, जिसकी वजह से बारिश में भी गिरावट आएगी। इन सबका सीधा असर जमीन पर पड़ेगा और खेती तबाह हो जाएगी और महासागरीय उत्पादकता में भयानक गिरावट आएगी।

दक्षिण एशिया पर होगा इसका असर –
रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि भारत और पाकिस्तान के पास 400-500 परमाणु हथियार मौजूद हैं। युद्ध की स्थिति में अगर इन हथियारों का इस्तेमाल किया गया, तो इसका प्रभाव वैश्विक पर्यावरण के लिए विनाशकारी होगा। दक्षिण एशिया पर परमाणु युद्ध का प्रभाव होगा। परमाणु युद्ध की स्थति में विस्फोटो से निकलने वाला धुआं 16 से 36 मिलियन टन काला कार्बन छोड़ सकता है।  ऐसी स्थिति में जिन देशों का इस युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है, वहां भी लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। परमाणु विस्फोट के बाद वायुमंडल में कार्बन भारी मात्रा में सोलर रेडिएशन को इकट्ठा कर लेगी। इससे हवा में अधिक गर्मी आ जाएगी। इसके कारण बारिश में कम होगी। अगर दोनों देशों में युद्ध हुआ तो उससे उबरने में दुनिया को 10 साल से ज्यादा का समय लग जायेगा।

You might also like
Leave a comment