पाकिस्तान में भी लहराया भारतीय तिरंगा, कुछ इस तरह मनाया गया आजादी का जश्न 

0
 

इस्लामाबाद : पुलिसनामा ऑनलाइन –  गुरुवार को देश ने 73वा स्वतंत्रता दिवस मनाया। यह जश्न देश ही बल्कि दुनिया भर में रह रहे भारतीयों ने भी मनाया। इसी कड़ी में पाकिस्तान में भी तिरंगा लहराया गया।

भारतीय दूतावास में भी तिरंगा लहराया 
पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास में भी भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। वहां मौजूद अधिकारी गौरव अहलूवालिया ने राष्ट्रीय धवज फहराया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संदेश पढ़कर सुनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय मौजूद थे।

कश्मीर मुद्दे पर बौखलाया हुआ है पाकिस्तान 
कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान की बौखलाहट इसी से साफ हो गई है कि उसने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भारत लौटने के लिए कह दिया था। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार को भी  रोक दिया था।अजय बिसारिया के नहीं होने पर गौरब अहलुबालिया ने तिरंगा फहराया। इस दौरान अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बच्चो ने लुफ्त उठाया 
इस खास मौके पर वहां बचे भी मौजूद थे। वे वहां जमकर मस्ती करते नज़र आये।  दूतावास के ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई तस्वीरों को अजय बिसारिया ने रिट्वीट किया है।

अन्य देशों में भी मनाया गया जश्न 
वर्ल्ड के अन्य देशों में भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में भी तिरंगा फहराया गया।
You might also like
Leave a comment