IPL: मुंबई इंडियंस अगले साल इन 5 खिलाड़ियों को करेंगे रिलीज!

0

मुंबई : पोलीसनामा ऑनलाईन – आईपीएल 2019 मुंबई इंडियंस के लिए बहुत अच्छा रहा। मुंबई ने फाइनल मैच में चेन्नई को हराकर ट्रॉफी भी अपने नाम किया। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं कइयों ने मुंबई को निराश भी किया। इस सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए अगले सीजन सभी फ्रेंचाइजी अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन करेगी तो कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2019 के चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस 2020 में इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। जिसमें बरिंदर सरन, मिचेल मैक्लेन्घन आदि और भी तीन नाम शामिल है।

1. मिचेल मैक्लेन्घन – कीवी तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेन्घन ने इस साल कुल पांच मैच ही खेले। जिसमें उन्होंने मात्र 3 विकेट चटकाए हैं। यह 3 विकेट उन्होंने इस सीजन के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लिया था। फ्रेंचाइजी उन्हें अगले साल रिलीज कर दे और उनके जगह पर अन्य किसी युवा तेज गेंदबाज को टीम में शामिल कर ले।

2. बरिंदर सरन – बरिंदर सरन ने इस सीजन कुल 2 मुकाबले खेले लेकिन वे कोई भी विकेट नहीं चटका सके। इसके अलावा वे काफी मंहगे भी साबित हुए हैं। पिछले सीजन वे सनराइज़र्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हुआ करते थे। उन्हें भी फ्रेंचाइजी अगले सीजन रिलीज कर सकती है।

3 . युवराज सिंह – युवराज सिंह को इस साल मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ की बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्होंने इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में अर्धशतक भी लगाया था लेकिन मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे अगले तीन मैचों में कुछ कमाल नहीं कर पाए। जिसके बाद वे पूरे सीजन बेंच पर बैठे रहे। खराब प्रदर्शन के कारण मुंबई इंडियंस फ्रेन्चाइजी उन्हें अगले सीजन रिलीज कर सकती है।

4. ब्यूरन हेंड्रिक्स – दक्षिण अफ़्रीकी मध्यम गति के तेज गेंदबाज ब्यूरन हेंड्रिक्स को इस सीजन कैरेबियाई गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा के शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला जबकि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने यह साफ कर दिया है कि अल्जारी जोसेफ को तब तक रिलीज किया गया है जब तक कि वह स्वस्थ नहीं हो जाते। ऐसे में फ्रेंचाइजी ब्यूरन हेंड्रिक्स को अगले साल रिलीज सकती है।

5. रसिख सलाम डार – जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार को इस सीजन एक मैच में खेलने का मौका मिला था। यह मैच दिल्ली कपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। रसिख सलाम डार ने उस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 42 रन दिए थे, जिसके बाद उन्हें पूरे सीजन बेंच पर बैठना पड़ा। उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए और टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी उन्हें अगले सीजन रिलीज कर सकती है।

You might also like
Leave a comment