इसरो ने दिखाई कठोर प्रतिबद्धता : राष्ट्रपति

0

नई दिल्ली, पुलिसनामा ऑनलाइन – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-2 मिशन को लेकर इसरो की टीम ने अनुकरणीय प्रतिबद्धता और साहस का प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “देश को इसरो पर गर्व है। हम सभी बेहतर की उम्मीद करते हैं।”

भारत के मून लैंडर विक्रम से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह शनिवार तड़के चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ रहा था।

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि संपर्क उस समय टूटा, जब विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाले स्थान से 2.1 किलोमीटर दूर रह गया था।

You might also like
Leave a comment