Jalna Crime | महाराष्ट्र के जालना के आष्टी में शराब के लिए  अनाज बेचने से मां ने बेटे को रोका ; शराबी बेटे ने मां को जिंदा रहते दी नरक जैसी यातना 

jalna-crime-mother-stopped-son-from-selling-food-grains-for-liquor-in-ashti-of-jalna-maharashtra-drunk-son-tortured-his-mother-while-she-was-alive
August 7, 2021

आष्टी (Ashti News), 7 अगस्त : जालना (Jalna Crime) जिले के आष्टी में एक युवक ने अपनी जन्मदाता मां की नृशंस हत्या (Murder) कर दी है।  शराब के लिए घर का अनाज बेचने से युवक को मां ने रोका था। इस बात से गुस्से में आये कुकर्मी बेटे ने डंडे से मां की पिटाई (Jalna Crime) कर उसकी जान ले ली।

 

इस मामले में आष्टी पुलिस (Ashti Police) ने केस दर्ज किया है।  घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने  घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।  शराब का मजा लेने के लिए युवक दवारा मां की हत्या (Murder) किये जाने से परिसर में खलबली मच गई है।

मृतक महिला का नाम वृंदावनी यदाची शिंदे (Vrindavani Yadachi Shinde) (उम्र 55 ) है।  मृतक वृंदावनी अपने 68 वर्षीय पति यदाची अंबाजी शिंदे और बेटे सखाराम के साथ परतुर तालुका के लोणी में रहती थी।  इस मामले में पुलिस ने शराबी बेटे सखाराम शिंदे (sakharam shinde) को गिरफ्तार कर लिया है।

सखाराम को शराब पीने की आदत है।

वह पूरी तरह से शराबी होने की वजह से शराब के पैसे के लिए घर का सामान,

बर्तन और अनाज बेचकर शराब खरीदता था।

गुरुवार की रात साढ़े 11 बजे आरोपी ने शराब के पैसे के लिए घर का अनाज बेचने के लिए निकाला था।

इस पर उसकी मां ने कहा कि अनाज बेच दोगे को खोओगे क्या ?

और उन्होंने बेटे को अनाज बेचने से रोकने का प्रयास किया।

इसे लेकर मां बेटे में रात साढ़े 11 बजे विवाद हो गया।

इस विवाद में गुस्से में आये बेटे सखाराम ने अपनी मां को मारना शुरू कर दिया।

आरोपी ने मां को डंडे से पैर, हाथ और सिर पर जोरदार वार कर नरक जैसी यातना दी।

इस घटना में उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई और उनकी मौत (Death) हो गई।

रात का वक़्त होने की वजह से कोई मदद के लिए नहीं आ पाया।

इस घटना की जानकारी मिलने पर आष्टी पुलिस स्टेशन (Ashti Police Station)
के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना का पंचनामा कर आरोपी बेटे को कब्जे में ले लिया।  पुलिस घटना की जांच कर रही है।