कड़कनाथ मुर्गी घोटाला: राज्यमंत्री सदाभाऊ खोत के पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

0
सातारा: पुलिसनामा ऑनलाइन – कडकनाथ मुर्गी पालन व्यवसाय में निवेश पर भारी रिटर्न्स का लालच देकर ‘महारयत अ‍ॅग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ ने राज्यभर के किसानों के साथ धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। इस कंपनी के निदेशक मंडल के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। इसमें कृषि राज्यमंत्री सदाभाऊ खोत के पुत्र सागर खोत के खिलाफ 72 किसानों के साथ धोखाधड़ी किये जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। सातारा जिले के पाटण पुलिस थाने में पाटण तालुका के 72 किसानों के एक करोड़ 48 लाख 43 हजार 519 रुपए के गबन को लेकर सागर खोत समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कडकनाथ मुर्गी पालन के व्यवसाय में निवेश के नाम पर राज्यभर के किसानों के साथ धोखाधड़ी की गई है। सांगली, सातारा, कोल्हापुर और पुणे जिले समेत संपूर्ण महाराष्ट्र में महारयत अ‍ॅग्रो कंपनी और उसकी छह उपकँपनियों ने यह गोरखधंधा चलाया है। यह घोटाला सामने आने के बाद इसका शिकार हुए किसानों ने सातारा जिला की पुलिस प्रमुख तेजस्वी सातपुते से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए सातपुते ने पाटण पुलिस को संबंधितों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसके अनुसार पुलिस ने कृषि राज्यमंत्री सदाभाऊ खोत के पुत्र सागर खोत समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे सदाभाऊ की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
You might also like
Leave a comment