Karva Chauth 2019 : इस मौके पर अपनी पत्नी को दे ये गिफ्ट्स, झट से हो जाएगी खुश

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाइन – कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का त्योहार 17 अक्टूबर यानि की आज है। ये त्योहार हर महिला के लिए खास होता है। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद भी शाम को चेहरे पर अलग ही चमक होती है। करवा चौथ का त्योहार पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखा जाता है। महिलाएं करवाचौथ के व्रत को केवल तभी खोल सकती हैं, जब तक कि वह चांद को नहीं देख लेतीं। महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद छलनी से पति को देखकर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैं।

पत्नी के साथ-साथ पति भी आज का दिन यादगार बना सकते है। पति अपनी पत्नी को एक बेहद खूबसूरत और दिल को छू जाने वाला गिफ्ट दे सकते है। इसके लिए पति पहले से प्लानिंग कर सकते हैं। कुछ ऐसा तोहफा दे सकते हैं जो पत्नी को बेहद पसंद आए और पत्नी झट से खुश हो जाए।

आज पति दे सकते है अपनी पत्नी को ये गिफ्ट्स –
एक्टिवा – होंडा ने एक्टिवा आई को खासतौर पर फीमेल को ध्यान में रखकर बनाया है। यह बेहद स्टाइलिश स्कूटर है और इसके फीचर्स रोजाना की जरूरत को पूरा करते हैं। इसमें दमदार 110cc का इंजन दिया है जोकि किफायती भी है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 51,254 रुपये है। इसका वजहं सिर्फ 103kg है इसलिए इसे चलाना भी काफी आसान है।

सैलून या स्पा वाउचर – पूरे दिन आपके लिए व्रत रखने के बाद बेशक तौर पर महिलाएं थक जाती हैं। ऐसे में आप अपनी पत्नी को उनके पसंदीदा सैलून या स्पा वाउचर गिफ्ट कर सकते हैं।

पत्नी को दे साड़ी का तोहफा – पति अपनी पत्नी को एक खूबसूरत साड़ी का तोहफा दे सकता है। ये साड़ी बनारसी, कांजीवरम, पटोला, चंदेरी, महेश्वरी, भारी वर्क से लेकर शिफोन या कॉटन की साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। इस अवसर पर इस बात का खास ख्याल रखें की अपने पार्टनर को क्या पसंद है उसी के अनुसार तोहफा लें। मनपसंद तोहफा लेंगे तो वह आपकी पत्नी के दिल को छू जाएगा।

वीकेंड ट्रिप – करवाचौथ पर अपनी पत्नी को खुश करने के लिए आप उन्हें एक वीकेंड ट्रिप भी गिफ्ट कर सकते हैं।  बेशक भीड़-भाड़ से दूर आप दोनों को क्‍वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

ज्वेलरी – पत्नी को इस अवसर पर ज्वेलरी का तोहफा दे सकते हैं। ज्वेलरी में इमिटेशन से लेकर सोने-चांदी और दूसरे वर्क की हो सकती है। आप अपने बजट के हिसाब से अपनी पत्नी को खुश कर सकते हैं। सोने या चांदी का तोहफा देंगे तो वह ताउम्र एक यादगार तोहफा बन जाएगा।

सरप्राइज डिनर डेट – महिलाओं को पति संग रोमांटिक डिनर डेट पर जाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में आप करवाचौथ की पूजा के बाद पत्नी को उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट लेकर जाकर डिनर का सरप्राइज दे सकते हैं।

 

 

 

Visit – www.policenama.com

 

You might also like
Leave a comment