किरीट सोमैया बोले- वाह रे…ठाकरे सरकार, गलती अबू आजमी की, सजा मिली महिला पुलिस अधिकारी को

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – गत बुधवार की सुबह समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नागपाड़ा जंक्शन पर विरोध प्रदर्शन किया था, क्योंकि प्रवासियों को वहां बुलाया गया था। हालांकि ट्रेनों के रद्द हो जाने के कारण पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। मामले पर नागपाड़ा पुलिस ने कहा कि प्रवासियों को समझाकर वापस भेज दिया गया। मौके पर समाजावादी पार्टी के विधायक अबु आजमी भी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने लोगों को इकट्ठा किया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान अबू आजमी ने सही भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। अबू आजमी की शालिनी शर्मा के साथ तीखी बहस की भी खबरें चर्चा में रहीं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता किरीट सोमैया के मुताबिक, अबू आजमी ने शालिनी शर्मा के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इसके बाद शालिनी शर्मा का ट्रांसफर मुंबई के चेंबुर पुलिस स्टेशन कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, शालिनी शर्मा ने ट्रांसफर की मांग की थी और उनकी मांग को स्वीकार करते हुए उनका ट्रांसफर किया गया है।

अब इस मामले को लेकर किरीट सोमैया ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के बहाने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। किरीट सोमैया ने गुरुवार को ट्वीट किया कि वाह रे ठाकरे सरकार, विधायक अबू आजमी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय आपने महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की। अबू आजमी ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की सीनियर इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा के साथ दुर्व्यवहार किया। इससे जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी है और तबादलों की गाज गिरी सीनियर इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा पर। यह सरारार अन्याय है और हम चुप नहीं बैठेंगे।

You might also like
Leave a comment