अवैध धंधे के विवाद में ‘लेडी डॉन’ पिंकी की धारदार हथियार से हत्या; नागपुर की घटना

0

नागपुर : पाचपावली तांडा पेठ परिसर में अवैध धंधे के विवाद में खुद की गैंग चलानेवाली लेडी डॉन पर तीन हमलावरों ने वार कर उसकी हत्या कर दी। पिंकी लखनलाल वर्मा (उम्र 27) मृत युवती का नाम है।  पिंकी मूल रूप से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की है। पिंकी नाईक तालाब परिसर में एक दोस्त के साथ रहती थी। पिंकी वर्मा स्वभाव से आक्रामक थी। उसकी खुद की गैंग थी। उसी के दम पर वह अवैध धंधा चला रही थी। पिंकी के गैंग के शराब के अड्डे और जुगार अड्डे थे।

लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकान बंद होने के कारण उसके अवैध धंधे में तेजी आ गई थी। इससे स्थानीय तांडापेठ परिसर में जुगार अड्डे, शराब अड्डे चलाने वाले के साथ उसका विवाद हुआ। उसने पाचपावली पुलिस से शिकायत भी की थी। इस पर उनके बीच का विवाद और बढ गया। तब पिंकी ने 15 दिन में सभी धंधे बंद करो, यह चेतावनी भी दी थी। सोमवार दोपहर पिंकी अपने घर के बाहर खड़ी थी। उस समय तीन लोग वहाँ आए। उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से वार किया। पिंकी ने उसका विरोध किया।

उसके बाद अपनी जिंदगी बचाने के लिए वह पास के घर की तरफ दौड़ी। हालांकि हमलावरो द्वारा किए गए वार के कारण इतना ज्यादा खून बह गया कि वो घर के सामने ही गिर गई। उसके गिरने के बाद हमलावर भाग गए। खून से रास्ता लाल हो गया था लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। हमलावर जब भाग गए तो आस पास के लोग उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पिंकी अवैध धंधे की जानकारी पुलिस को देती थी, ऐसा अपराधियो को संदेह था। ऐसे में जुगार और शराब के अड्डे पर विवाद हुआ था। इसी कारण उसकी हत्या की बात कही जा रही है।

You might also like
Leave a comment