Lata Mangeshkar Health Update | लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

0

मुंबई: Lata Mangeshkar Health Update | भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती है। लता दीदी का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले उन्हें  वेंटिलेटर   पर से हटा दिया गया था। हालांकि अब उनकी तबीयत (Lata Mangeshkar Health Update) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। आज एक बार फिर से लता दिदी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाया गया है।

8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोरोना और न्यूमोनिया हुआ था। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनके फैंस जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। आज एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लता दीदी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें वेंटीलेटर पर ले जाया गया है। डॉक्टर की टीम उनपर 24 घंटे नजर रख रही है। ऐसी जानकारी डॉ. प्रतीत समदानी ने दी है।

इलाज के दौरान मौत की अफवाह उड़ी थी

कुछ दिन पहले लता मंगेशकर के मौत ही अफवाह उड़ी थी। उसके बाद उनके ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए मंगेशकर परिवार ने अफवाह पर विश्वास न करने की विनती की थी। इस समय ड़ प्रतीत समदानी ने उनके तबीयत को लेकर जानकारी दी थी। दीदी की हालत में सुधार हो रहा है, उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। वो जल्द से जल्द ठीक (Lata Mangeshkar Health Update)हो जएंगी।

You might also like
Leave a comment