रिया चक्रवर्ती पहुंची सुप्रीम कोर्ट, दर्ज़ कराई अर्जी

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब नया मोड़ सामने आया है सुशांत के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने ने अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। सुशांत के पिता ने रिया पर प्यार में सुशान्त को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकासने का आरोप लगाया है।

इस बीच मामले को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची गयी है। उनके वकील सतीश मनेशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दर्ज़ कराई है। जिसके मुताबिक, केस को मुंबई ट्रांसफर करने की बात कही है।