महाराष्ट्र के नासिक में राजसारथी सोसायटी में दो पर तेंदुए का हमला, खौफ में लोग

0

नासिक : पोलिसनामा ऑनलाइन – महाराष्ट्र में नासिक जिले के इंदिरानगर इलाके में राजसरथी हाउसिंग सोसाइटी में एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ ने दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया। यह घटना शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे की है। इस हमले में दोनों घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद वन विभाग और इंदिरानगर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

इस बीच क्षेत्र में तेंदुए की घटना से दहशत फ़ैल गयी है। लोग अपने-अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर। सभी घरों में बैठे है। वन विभाग की टीम ने पुरे परिसर में पिंजरा लगा दिया है। वह तेंदुआ को पकड़ने के लिए कड़ी मशकत कर रहे है। राजसारथी सोसायटी के बी 12 विंग में सबसे पहले तेंदुआ घुसा था। यहां सीढ़ियों में एक वरिष्ठ नागरिक पर तेंदुआ ने हमला किया। बाद में उनके चिल्लाने पर तेंदुआ भागते हुए सीढ़ियों से नीचे सोसाइटी में घुस गया।

वहां गुजर रहे दूसरे व्यक्ति पर भी तेंदुआ ने हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैद हो गयी है। वरिष्ठ नागरिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि दूसरे व्यक्ति को मामली चोट आई है।

You might also like
Leave a comment