Lockdown 3.0 : सुबह 10 से शाम 6 बजे तक दुकान खोलने के फैसले पर पुणे मेयर मुरलीधर मोहोळ ने किया ‘विरोध’

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना वायरस दुनिया भर में फैल गया है। देश और राज्य की स्थिति चिंताजनक है। इस बीच आज (4 मई) से पूरे देश में तीसरा लॉकडाउन शुरू हो गया है। जो की 17 मई तक रहेंगे। हालांकि आज से प्रशासन ने आवश्यक सेवाओं के साथ पुणे शहर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक एक लेन में 5 दुकानें रखने का फैसला किया है। इसका पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोळ ने विरोध किया है। ये नए आदेश शहर के लिए अच्छे साबित नहीं हो सकते है इसलिए उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने विपक्ष की भूमिका निभाई है।

महापौर मोहोळ ने कहा कि पुणेकरों ने दो लॉकडाउन को अच्छे से पालन किया है। मरीजों की संख्या कम हो सकते थे लेकिन, नए आदेश शहरवासियों के लिए अच्छा नहीं है। वर्तमान में शहर में दुकानों पर भारी भीड़ है, खासकर शराब की दुकानों के बाहर। कई लोग अब भी कोरोना वायरस पर गंभीर नहीं है। बिना मास्क के नागरिक निकल रहे हैं। कही जगहों पर लोगों का जमावड़ा भी देखा जाता है। हालांकि पुलिस प्रशासन लगातार सभी नागरिकों से मास्क पहनने के साथ-साथ बिना किसी कारण के सड़कों पर नहीं निकलने की अपील कर रहा है।

 

 

 

 

 

लेकिन, नागरिकों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा। इसके लिए  पुणेकरों  को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। साथ ही पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोळ ने शहर में दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रखने के फैसले का विरोध किया है।

You might also like
Leave a comment