लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी, कन्हैया कुमार, दिग्विजय सिंह समेत अशोक गहलोत के बेटे चल रहे पीछे

एनडीए 204, यूपीए 64 और अन्य 64 पर

0

नई दिल्ली :  पोलीसनामा ऑनलाईन – लोकसभा चुनाव 2019 के रूझानों को देखते हुए विपक्षी दल घबरा गयी हैं। अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें अमेठी से राहुल गांधी पीछे चल रहे है। 2000 वोटों से स्मृति ईरानी आगे चल रही है। बात करें बिहार की तो वहां बिहार की सबसे अहम सीटों में एक बेगूसराय से बीजेपी के गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। जबकि कन्हैया कुमार उनसे पीछे हैं।

वहीं राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं। इस सीट से बीजेपी गजेंद्र सिंह आगे हैं। भोपाल से दिग्विजय सिंह भी पीछे चल रहे है। मौजूदा आकड़ा एनडीए 204, यूपीए 64 और अन्य 64 पर नज़र आ रहे है।

You might also like
Leave a comment