पापा के जेरोक्स कॉपी है माधुरी दीक्षित का बीटा, स्टाइल में किसी से कम नहीं

June 1, 2020

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के डांस और एक्टिंग के कई फैंस है। हाल ही में माधुरी ने अपनी आवाज में गाया गाना भी लॉन्च किया है। माधुरी के जैसे ही टैलेंटेड है उनके बड़े बेटे अरिन। कुछ दिन पहले माधुरी ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमे वो कत्थक कर रही थीं वहीं उनके बड़े बेटे अरिन तबला बजा रहे थे।

अरिन 17 साल के हो चुके हैं। अरिन के लुक्स की बात करे तो बिलकुल अपने पापा की तरह दिखते है। अरिन की हाइट अपने पापा पर गई है। बॉलीवुड के दूसरे सितारों के बच्चे जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं वहीं माधुरी के बेटे लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं।

माधुरी के शेयर किये फोटो में वो कई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाते नजर आते हैं। जिससे यह पता चलता है अरिन को म्यूजिक का काफी शौक है।