महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की संकल्प पत्र, 5 साल में एक करोड़ नौकरियों का वादा
मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाइन – महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही बचे है। राज्य में चुनावी माहौल गरम है। राजनीतिक पार्टियां रैली करने में व्यस्त है। सत्ता दल अपने काम गिनाने में जुट गए है। जबकि विपक्ष सरकार की फ़ैल योजनाओं पर राजनीतिक रोटियां सेंकना शुरू कर चुकी है। राज्य में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को है। फैसला 24 अक्टूबर को आना है। इस बीच भाजपा ने संकल्प पत्र जारी की है।
Mumbai: Bharatiya Janata Party (BJP) Working President JP Nadda and Maharashtra CM Devendra Fadnavis release party's manifesto for the upcoming Maharashtra assembly elections. pic.twitter.com/3b85R3tHiO
— ANI (@ANI) October 15, 2019
भाजपा ने मुंबई के रंगसरदा हॉल में आज सुबह घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इसे ‘संकल्पपत्र’ का नाम दिया है। इस संकल्प पत्र में महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने का वादा किया गया है, साथ ही पांच साल में एक करोड़ नौकरियां देने का वादा किया गया है। जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र की बुकलेट जारी की है।
संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदु –
– पूरे महाराष्ट्र को इंटरनेट से जोड़ने का लक्ष्य
– आने वाले पांच सालों में महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त बनाया जाएगा।
– शहीद परिवार के लिए पुनर्वास की योजना
– 2022 तक हर घर में शुद्ध जल पहुंचाना का लक्ष्य
– मराठवाड़ा वाटर ग्रिड महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से 11 बांधों को आपस में जोड़कर संपूर्ण मराठवाड़ा को पाइप लाइन से आपूर्ति कराई जाएगी।
– युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष योजना
– हर गांव में 12 घंटे पानी पहुंचाने की योजना
– किसानों को 12 घंटे खाद देने की योजना
– 5 सालों में कृषि में लगने वाली बिजली को सौर ऊर्जा पर आधारित करके किसानों को दिन में 12 घंटे से अधिक बिजली पहुंचाई जाएगी।
– पांच सालों में 1 करोड़ नौकरियों का निर्माण किया जाएगा। 1 करोड़ परिवारों को महिला बचत समूह से जोड़कर रोजगार के विशेष अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।