महाराष्ट्र : गड़करी अच्छे व्यक्ति लेकिन गलत पार्टी में है
मुंबई, 31 मई : केंद्र की भाजपा सरकार का कुल कामकाज कमजोर रहा है उसके बावजूद केंद्रीय मंत्रिमंडल के सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गड़करी यानी गलत पार्टी में अच्छा और कार्यक्षम व्यक्ति है। यह राय कांग्रेस नेता व सार्वजानिक बांधकाम मंत्री अशोक चव्हाण ने व्यक्त की है। मोदी सरकार के 7 वर्षो के कामकाज का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी के साथ-साथ कोरोना में की गई चूक की वजह से गंगा मैली हो गई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वेक्सीनेशन सेंटर पर भी केंद्र सरकार भेदभाव कर रही हैं।
देवेंद्र फडणवीस सरकार दवारा बनाया गया कानून अगर पर्याप्त था तो वह सुप्रीम कोर्ट में क्यों नहीं टिका ? उन्होंने कहा कि उन्होंने मराठी समाज को भ्रमित किया था। उसके बावजूद राज्य सरकार के विधि के साथ कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी, कपिल सिब्बल जैसे सीनियर वकीलों ने पक्ष रखा था। अब इस मुद्दे के समाधान के लिए मैदान में उतरे छत्रपति संभावजीराजे महाराज का उद्देश्य सभी से चर्चा कर निर्णय लेने की है। प्रकाश आंबेडकर और छत्रपति संभाजीराजे महाराज की मुलाकात से नया समीकरण बनेगा ऐसा अनुमान लगाना गलत है। विनायक मेटे दवारा की जा रही टिप्पणी विधान परिषद् की सीट बचाने और भाजपा नेताओं को खुश करने के लिए है। इसलिए उनके बयानों को गंभीरता से लेने की जरुरत नहीं है।