महाराष्‍ट्र में सबसे ज्यादा 2,940 नए केस, जानें बाकी राज्‍यों के क्या हैं हाल

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन का ये चौथा चरण शुरू है। बावूजद इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 125101 पहुंच गया है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक 3720 लोगों की मौत भी हो चुकी है। महाराष्ट्र में भी पिछले पांच दिनों से दो हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे थे, लेकिन शुक्रवार को तो सारी सीमाएं टूट गईं और करीब तीन हजार नए मामले सामने आए।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की सबसे अधिक तबाही देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 44582 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 12583 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1517 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 63, गुजरात में 29, दिल्ली में 14, बंगाल में छह, तमिलनाडु में चार और मध्य प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में एक-एक लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक 48,533 लोग ठीक भी हुए हैं। मुंबई महाराष्ट्र के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। राज्य में 2,940 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से अकेले मुंबई में ही 1,751 मामले शामिल हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,582 हो गई है। मुंबई में अब तक 27 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए जा चुके हैं। राज्य में मरने वालों की संख्या भी डेढ़ हजार को पार कर 1,517 पर पहुंच गई है।

गुजरात : महाराष्ट्र के बाद कोविड-19 ने सबसे ज्यादा गुजरात में तबाही मचाई है। गुजरात में कोरोना के 13268 मामले अब तक आए हैं, जिनमें 802 लोगों की मौत हो चुकी है और 5880 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश भी कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 6170 हो गई है, जिनमें से 272 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा, 3089 लोग ठीक हो चुके हैं।

तमिलनाडु : तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 14753 हो चुकी है। यहां इस महामारी से 98 की मौत भी हो चुकी है और 7128 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 2709 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1763 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 55 की मौत भी हुई है।

बिहार : कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 2177 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से 11 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 629 लोग ठीक हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश : यूपी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक यहां 5735 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 3238 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 152 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान : राजस्थान में भी कोरोना के मामलो में काफी तेजी देखी जा रही है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 6494 मामले सामने आ चुके हैं। 153 लोगों की मौत का मामला सामने आया है, वहीं 3680 लोग ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल : बंगाल में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 3332 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1221 की मौत हो चुकी है। इनमें से 265 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

You might also like
Leave a comment