महाराष्ट्र : महाराष्ट्र गुप्तवार्ता प्रबोधिनी ट्रेनिंग संस्था को ISO प्रमाणपत्र; देश के पश्चिम विभाग में सर्वोकृष्ट प्रशिक्षण संस्था का प्रथम पुरस्कार मिला

पुणे, 16 जून : महाराष्ट्र गुप्तवार्ता प्रबोधिनी ट्रेनिंग संस्था को ISO प्रमाणपत्र मिला है। जबकि केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से 2019-20 में देश के पश्चिम विभाग में सर्वोकृष्ट ट्रेनिंग संस्था के रूप में पहला स्थान मिला है। इसके तहत दो लाख रुपए और प्रमाणपत्र मिला है।
महाराष्ट्र गुप्तवार्ता प्रबोधिनी संस्था की स्थापना 2009 में हुई थी। इससे पूर्व विशेष सुरक्षा ट्रेनिंग सेंटर व विशेष शाखा ट्रेनिंग सेंटर का विलय कर महाराष्ट्र गुप्तवार्ता प्रबोधिनी शुरू की गई है।
गुप्तवार्ता और साजिश सहित अलग अलग तरह की ट्रेनिंग इस संस्था के जरिये दी जाती है। अब तक 737 ट्रेनिंग हुई है। इनमें से 5 हज़ार 528 अधिकारी और 15 हज़ार 519 कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है।