महाराष्ट्र ने और एक वीरपुत्र गंवाया; चालीसगाव के 21 साल का यश देशमुख कश्मीर में शहीद

0

जलगांव, 27 नवंबर जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में महाराष्ट्र का और एक जवान शहीद हो गए है।  चालीसगाव तालुका के पिंपलगांव के एक जवान शहीद हो गए है।  कश्मीर के  श्रीनगर में आतंकवादियों ने भारतीय सेना की टुकड़ी पर हमला किया था।  इस हमले में चालीसगाव के पिंपलगांव के जवान यहस दिगंबर देशमुख शहीद हो गए है।  वह 21 साल के थे।

गुरुवार को दोपहर 2 बजे  उनके शहीद होने की जानकारी सामने आई।  मिली जानकारी के अनुसार साल भर पहले यश सेना में भर्ती हुए थे।  ट्रेनिंग होने के बाद उन्हें जम्मू कश्मीर में तैनात किया गया था।
गुरुवार की दोपहर दुश्मनों के खिलाफ लड़ते हुए वह शहीद हो गए।  उनके शहीद होने पर महाराष्ट्र में शोक की लहर पसर गई है।  यश देशमुख के घर में मां-पिता और एक भाई है।  उनके शहीद होने की खबर पहुंचने पर गांव में मातम पसर गया। हर तरफ से आतंकवादी घटना की निंदा की जा रही है।
देश में एक तरफ संविधान दिवस मनाया जा रहा है।  वही दूसरी तरफ मुंबई में आतंकवादी हमले के 12 साल पुरे होने पर श्रीनगर से बड़ी खबर आई है।  श्रीनगर परिसर में आतंकवादियों ने फिर से हमला किया है। इस हमले में सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गये. श्रीनगर के HMT परिसर में सुरक्षा दल का सर्च ऑपरेशन जारी है।  परिसर में ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है।  इस हमले में दो जवानों के शहीद होने की जानकारी सामने आई है।
सर्च ऑपरेशन के दौरान परिमपुरा परिसर के खुशीपुरा में सुरक्षा बलों पर फायरिंग की गई।  इस परिसर में आतंकवादियों को पड्कने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।  इस घटना पर आईजी ने कहा कि तीन आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग की।  इसमें जो जवान जख्मी हो गए।  उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन तब तक वह शहीद हो गए थे।  अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में जैश का हाथ है।
You might also like
Leave a comment