Maharashtra Monsoon | राज्य में मानसून का कमबैक; अगले 5 दिन पुणे सहित कई जिलों में अच्छी बारिश होगी

maharashtra-monsoon-monsoon-comeback-in-the-state-there-will-be-good-rains-in-many-districts-including-pune-for-next-5-days

 

पुणे, 7 जुलाई : (Maharashtra Monsoon) पिछले कई दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश (Maharashtra Monsoon) का जोर कम हो गया था।  इस वजह से राज्य के अधिकांश हिस्सों का औसत  तापमान बढ़ गया था।  बारिश के गायब होने से राज्य के किसान चिंता में पड़ गए थे। लेकिन अब मौसम विभाग ने खुश करने वाली खबर दी है।  आज से राज्य में अच्छी बारिश की शुरुआत होने की जानकारी मौसम  विभाग की तरफ से दी गई है।  अगले पांच दिन राज्य में कोंकण सहित विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश होने की संभावना है।

आज पुणे सहित मराठवाड़ा, दक्षिण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, पहाड़ी क्षेत्रों और पूर्व विदर्भ के कई हिस्सों में बारिश होगी।  राज्य में एक बार फिर से मानसून की वापसी होने के संकेत मिले है।  उत्तर महाराष्ट्र और उत्तर कोंकण के कुछ जिलों को छोड़कर राज्य में हर तरफ मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट घोषित किया गया है।  जबकि 9, 10 और 11 जुलाई को कोंकण के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  इन तीन दिनों में कोंकण में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है।

9 जुलाई को सिंधुदुर्ग, 10 जुलाई को सिंधुदृग और रत्नागिरी और 11 जुलाई को रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिलों के लिए ओरंग अलर्ट जारी किया गया है।  ऐसे इस दौरान इन जगहों पर जोरदार बारिश होने की संभावना है।  इस दौरान तेज़ हवाएं चलने के साथ बिजली कड़कने की भी संभावना जताई गई है।  इस लिए मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

फ़िलहाल बंगाल के उपसागर में कम दबाव का की स्थिति पैदा हो गई है।  राज्य में मानसून की वापसी के लिए यही वजह मानी जा रही है।  इसके साथ ही आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के समुंद्री किनारों में भी कम दबाव का पट्टा कार्यरत है।  इसलिए मौसमी हवा फिर से सक्रिय हो रही है।  अगले कुछ दिन अच्छी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।  ऐसे में किसानों की चिंता कुछ हद तक कम होने की संभावना है।