Coronavirus : राहत की खबर! महाराष्ट्र में सुधर रहे हालात, 14 दिनों में पहली बार सबसे कम मौत, एक्टिव केस भी कम

0

मुंबई : ऑनलाइन टीम – देश में कोरोना वायरस के मामलों में पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी आई है। संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार सुबह 23 लाख के पार पहुंच गई, जबकि एक दिन में फिर से 60 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 800 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। इस बीच महाराष्ट्र के हालात में मामूली सुधार होता दिख रहा है। आकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में हाल के दिनों में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी की रफ्तार घटी है।

राज्य ने मंगलवार को 11,000 नए संक्रमण के केस मिले। इसके साथ कुल मामलों की संख्या 5,35,600 के पार पहुंच गई। हालांकि, राज्य में मौतों में गिरावट दर्ज की गई है। 14 दिनों में सबसे कम 256 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की चपेट में आने से अब तक 18,306 मौते हुई है। जबकि वर्तमान में 1,48,860 कोविड-19 सक्रीय मरीज है, जिनका विभिन्न अस्पतालों की देखरेख में इलाज चल रहा है। वहीं, इलाज के बाद 3,68,435 मरीज स्वास्थ्य हो चुके है।

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 917 मामले सामने आए है। मुंबई में लगातार दूसरे दिन 1,000 से कम मरीज सामने आए है। मुंबई में अभी भी मृत्यु दर 5.5 फीसदी से अधिक बनी हुई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए एक और अच्छा संकेत है, जुलाई के अंत से 19,000 से 20,000 तक की रेंज में रहने के बाद शहर में कोविड-19 सक्रिय मामले 18,887 तक आ गए है। उम्मीद है जल्द हालात में और सुधार हो।

You might also like
Leave a comment