महेश मंडल ने बांटी जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री

0
पिंपरी : पुलिसनामा ऑनलाईन – हर साल की तरह इस साल भी सांगवी परिसर के महेश मंडल व पिंपरी चिंचवड़ महेश प्रोफेशनल फोरम की ओर स्व सांगवी स्थित मराठी प्राथमिक शाला व स्व धोंडिबा यशवंतराव टण्णू विद्यालय के 230 से ज्यादा जरूरतमंद विद्यार्थियों में शैक्षिक सामग्रियों का वितरण किया गया। इसमें कंपास, नोटबुक, पेंसिल, स्केच पेन सेट आदि शामिल रहे।
इन शैक्षिक सामग्रियों का वितरण श्रीनिवास करावा के हाथों किया गया। इस मौके पर महेश प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष अभिषेक सदानी, मुख्याध्यापिका कल्पना सोनावणे, मंडल के अध्यक्ष सतीश लोहिया, सत्यनारायण बांगड, सचिन मंत्री,  प्रसन्न राठी, मनोज मालपाणी, संपत सोमाणी, गजानंद बिहानी, गणेश चरखा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन संतोष नवले ने किया और आभार ज्ञापन सुनील दरेकर ने दिया।
You might also like
Leave a comment