ओह ! चीन में दिन में नोटों की बारिश ; पैसे उठाने के लिए लोगों में भगदड़, पढ़े आखिर क्या हुआ ?

November 3, 2020

चीन, 3 नवंबर – ड्रग्ज लेना हमेशा लोगों के लिए घातक रहता है। लेकिन चीन में एक व्यक्ति दवारा ड्रग्ज लेने से कई लोगों को फायदा होने की बात सामने आई है। चीन में पुलिस ने एक 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसने मेथ नाम का ड्रग्ज लेने के बाद घर की बालकोनी में आकर सड़क पर पैसे उड़ाए।

आकाश से होने वाली पैसों की बारिश देखकर जबरदस्त ट्रैफिक जाम लग गया। लोग पैसे उठाने लगे। कई लोग अपनी जेब में पैसे भरने लगे। जब पुलिस ने बालकोनी से पैसे उड़ाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया तो पता चला कि उसने ड्रग्ज ले रखा है। पुलिस ने उसके खिलाफ नारकोटिक्स के तहत केस दर्ज किया है।

यह घटना कुछ दिनों पहले चीन के शॉपिंग्बा में घटी। चीनी पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दोपहर डेढ़ बजे के करीब शॉपिंग्बा जिले में बो नाम के 29 वर्षीय युवक ने अपने घर में मेथ नाम का ड्रग्ज लिया था। इसके बाद नशे में उसने बालकोनी से पैसे उड़ाना शुरू किया। शुरुआत में लोग इस दृश्य को देखकर चौक गए। इसके बाद पैसे उठाने लगे। इसकी वजह से ट्रैफिक जाम लग गया।

बो ने ये पैसे 30 मंजलि अपार्टमेंट की बालकोनी से उड़ाया। आकाश से पैसे उड़ता देखकर एक व्यक्ति इसका वीडियो बनाने लगा। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बो ने अपनी बालकोनी से कितने पैसे उड़ाए इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने लोगों से पैसे वापस करने की कोई विनती नहीं की है।