नक्सलियों ने वन विभाग की 12 इमारतों को आईईडी से उड़ाया

0

चाईबासा. ऑनलाइन टीम – झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने शनिवार की रात झारखंड वन विभाग की 12 इमारतों को उड़ा दिया। हालांकि अभी तक उन्होंने इसे लेकर कोई पर्ची या जानकारी नहीं दी हैं, जिससे पता चल सके कि उनके अरादे क्या है।

बहरहाल, पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाथा ने बताया कि हथियारबंद माओवादियों का एक समूह शनिवार की रात जिले के बेरकेला वन क्षेत्र में विभाग की इमारतों में घुस और सभी कर्मचारियों से परिसर खाली करने को कहा। नक्सलियों ने कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की और पुलिस को जानकारी देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद नक्सलियों ने एक के बाद सभी इमारतों को आईईडी का इस्तेमाल कर उड़ा दिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि माओवादियों ने मार्ग तैयार करने के लिए कुछ पेड़ भी गिराए थे, इसका इस्तेमाल वे संभवत: सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए किया करते थे। जंगल में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इससे ज्यादा जानकारी आगे की जांच के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

इस बीच, चाईबासा के डीआईजी कोल्हान रेंज आरआर सिंह ने कहा है कि इस घटना के बाद हम सतर्क हैं। सुरक्षा बल क्षेत्र में एक एंटी नक्सल अभियान चलाएंगे। जनता से अपील है कि वे नक्सलियों का सहयोग न करें।’

You might also like
Leave a comment