कुत्ते को पत्थर मारने पर महिला से बदसलूकी

0
पिंपरी : पोलीसनामा ऑनलाईन – पालतू कुत्ते के बच्ची की ओर दौड़े जाने से हुए विवाद में एक महिला को अश्लील गालीगलौज करते हुए उसके साथ बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। एमआईडीसी भोसरी में गुरुवार की सुभे साढ़े 10 बजे घटी इस घटना में अतुल शरद राजगुरू (28) निवासी एमआईडीसी, भोसरी, पुणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय महिला ने अतुल के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। बीती सुबह महिला घर के आंगन में काम कर रही थी और उसकी बेटी साइकिल खेल रही थी। तब अतुल ने अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया जो महिला की बेटी को काटने दौड़ा। महिला ने उसे पत्थर मारने को कहा, इस पर अतुल ने उसे अश्लील गालियां दी और उसके सामने अश्लील हरकत की।
You might also like
Leave a comment