विधायक वारिस पठान का दावा- पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, पुलिस ने किया इंकार

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाइन – भायखला के एमआईएम के विधायक वारिस पठान को नागपाड़ा पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का दावा किया जा रहा है। वारिस पठान का कहना है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। कहा जा रहा है कि  धारा 370 हटाने के बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर में नागरिकों के नमाज पढ़ा था।

कश्मीरी जनता के लिए विशेष प्रार्थना के प्रयास का आरोप
मुंबई में शुक्रवार की नमाज पढ़ने के बाद एमआईएम के विधायक वारिस पठान ने काश्मीर की जनता के लिए विशेष प्रार्थना करने का प्रयास किया। वारिस पठान का आरोप है कि इसी वजह से पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में लिया है। नागपाड़ा पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी है।

खुद ही हिरासत में होने की जानकारी दी वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने वारिस पठान को हिरासत में नहीं लिया है। अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। विधायक वारिस पठान का केवल वहां से दूर जाने के लिए कहा गया था।
कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर में तनावपूर्ण शांति है। इस निर्णय का देशभर ने स्वागत किया है। जबकि कई लोग इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं।

You might also like
Leave a comment