मोहन जोशी महाराष्ट्र हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष चुने गये

0

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाईन – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्पृश्ता निवारण व दलितों की भलाई के उद्देश्य से 1932 में स्थापित किए गए हरिजन सेवक संघ के केंद्रीय कमेटी की हाल में ही दिल्ली में सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में पूर्व विधायक मोहन जोशी को महाराष्ट्र हरिजन सेवक संघ का अध्यक्ष चुना गया। राज्य में उनके द्वारा किये गये कार्यों को देखते हुए उन्हें फिर से अध्यक्ष चुना गया है और केंद्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में सम्मानित स्थान दिए गए हैं। यह जानकारी हरिजन सेवक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार सन्याल ने संघ की महाराष्ट्र शाखा को भेजे गए पत्र में दी है।

गांधीजी के विचारों का करेंगे प्रचार-प्रसार

मोहन जोशी ने फिर से अध्यक्ष पद मिलने पर कहा है कि वह संघ का कार्य राज्य स्तर पर अधिकाधिक बढ़ाने के साथ गांधीजी के विचारों पर काम करने वाली अन्य संस्थाओं से संवाद व संपर्क कर संयुक्त कार्यक्रम तैयार करेंगे। इसके जरिये महात्मा गांधी के विचारों का प्रचार-प्रसार करके युवा पीढ़ी तक समता, बंधुत्व व प्रेम की भावना को बढ़ाएंगे। देश की राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हुए असहिष्णुय वातावरण को खत्म करने के लिए गांधी के विचारों और महात्मा गांधी व कस्तुरबा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर उनके विचार कार्यकर्ताओं तक पहुंचाए जाएंगे।

You might also like
Leave a comment