केरल में 1 जून से पहुंच रहा मानसून, भारी बारिश के आसार

0

चेन्नई : समाचार ऑनलाइन – इस तपती जलती तेज धूप और गर्मी से केरल को राहत मिल इ वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार केरल में 1जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है।

अरब सागर में पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम से सटे क्षेत्र में चक्रवाती प्रभावन के चलते एक कम दबाव का क्षेत्र बना है जो पश्चिम मध्य अरब सागर और जुड़े हुए चक्रवाती सर्कुलेशन से जुड़कर आगे बढ़ रहा है।

अरब सागर में बन रहे इस कम दबाव के बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद मछुआरों की सुरक्षा को देखते हुए केरल सरकार ने समुद्र में मछली पकड़ने जाने पर बैन लगा दिया है। वहीं जो मछुआरें समुन्द्र में मछली पकड़ने काफी दूर चले गए है, उन्हें को गुरुवार रात तक वापस लौटने के लिए कहा गया है।

You might also like
Leave a comment