दक्षिण में मानसून ने पकड़ी रफ्तार… महाराष्ट्र-दिल्ली समेत ‘इन’ राज्यों में 24 घंटे के अंदर हो सकती है तेज बारिश

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – अगले 24 घंटे के अंदर मानसून महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। ऐसे में इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। फिलहाल भारत के दक्षिणी हिस्से में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। चेन्नई, चित्तूर, तुमुकुरु, शिमोगा, करवार को पार कर मानसून आगे बढ़ रहा है।

उम्मीद यह है : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उम्मीद है कि अगले 12 घंटों में मानसून महाराष्ट्र के दक्षिणी कोंकण-गोवा क्षेत्र और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र क्षेत्र में प्रवेश कर जाएगा। बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रहे निम्न दबाव के प्रभाव के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बादलों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

यहां का भी मौसम बदलने वाला है : स्काईमेट के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में 11 जून से मौसम बदलेगा और 13 जून तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पाकिस्तान के पास विकसित पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हुई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आ रही दक्षिण पूर्वी हवाएं नमी लेकर सूबे में एंट्री कर रही है जिसके चलते गुरुवार से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR में कब होगी मानसून की बारिश : बंगाल की खाड़ी में एक संभावित कम दबाव क्षेत्र के कारण नम हवाओं के कारण 12 और 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है।

You might also like
Leave a comment