मप्र में कमजोर पड़ा मानसून, धूप की तल्खी बढ़ी

0

भोपाल, पुलिसनामा ऑनलाइन –मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ चला है और गुरुवार को की राजधानी भोपाल सहित कई स्थानों पर तेज धूप है, जो चुभन पैदा कर रही है।

राज्य में गुरुवार की सुबह परेशान करने वाली रही क्योंकि धूप तेज रही और उमस का असर भी बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून कमजोर पड़ गया है और हवाओं के रुख में भी बदलाव आ रहा है जिससे राज्य में गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.2 डिग्री, ग्वालियर का 19.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.4 डिग्री, ग्वालियर का 34 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 

Visit – www.policenama.com

You might also like
Leave a comment