बाढ़ पीड़ितों के बीच 60 हजार से अधिक गैस स्टोव का वितरण होगा

0

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन – बाढ़ में सर्वस्व गंवा चुके हजारों परिवारों के घरों में फिर से चूल्हे जलेंगे। पीड़ितों को चूल्हे उपलब्ध कराने के लिए राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने पहल की है। पेट्रोलियम कंपनियों के सहयोग से 60 हजार से भी अधिक गैस के चूल्हे बाढ़ पीड़ित परिवारों ने वितरित किये जायेंगे। इसके अलावा गैस की मरम्मत हेतु 200 से भी अधिक कुशल मैकेनिक बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों हर घर में दुरुस्ती का कार्य करेंगे। बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास हेतु युद्धस्तर पर मुहिम चलाई जा रही है तथा उन्हें घर-संसार की चीजें मुहैया कराने हेतु सरकार कटिबद्ध है।

चंद्रकांत पाटिल की पहल
चंद्रकांत पाटिल द्वारा इस संबंध में हाल ही में पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुंचाने की अपील की थी। इस बैठक में भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑइल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, महाराष्ट्र नैचुरल ऑइल एंड गैस आदि कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। पीड़ितों को स्टोव देने के लिए तीन सूत्रीय योजना बनाई गई। इसके तहत् उन्हें छोटा गैस सिलेंडर व स्टोव दोनों उपलब्ध कराना या सिर्फ चूल्हा मुहैया कराना तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत गैस सिलेंडर की आपूर्ति बहाल करने को प्राथमिकता दी गई है।

घर में गैस व स्टोव की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे
बाढ़ में डूबने से हजारों घरों के गैस सिलेंडर व चूल्हे बिगड़ गये हैं, जिससे आने वाले दिनों में दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से पेट्रोलियम कंपनियों के जरिए कुशल मैकेनिक हर घर में गैस व स्टोव की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। एमएनजीएल के निदेशक राजेश पांडे इस उपक्रम हेतु समन्वय कर रहे हैं।

You might also like
Leave a comment