Mumbai | मुंबई के कांदिवली में डिलीवरी बॉय ने शिवसैनिकों पर मारपीट का आरोप लगाया; पुलिस ने चार शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया
मुंबई (Mumbai News), 30 जुलाई : मुंबई (Mumbai) के एक डिलीवरी बॉय ने शिवसैनिकों (Shiv Sainik) पर गंभीर आरोप लगाया है। डिलीवरी बॉय (Delivery boy) ने शिवसैनिकों पर मारपीट (Beating) करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति की बहन का आरोप है कि पुलिस (Police) ने तुरंत कार्रवाई करने के बजाय शिकायत के कई घंटों के बाद केस दर्ज किया। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। इस मामले में शामिल दो लोग फरार है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
Maharashtra | Four Shiv Sena workers including the branch chief arrested for assaulting a delivery boy (in photo) in Kandivali, Poisar area of Mumbai, yesterday. Two accused on the run. A case has been registered in this regard: Samta Nagar Police Station pic.twitter.com/lHl40zshPw
— ANI (@ANI) July 29, 2021
मुंबई (Mumbai) के समता नगर पुलिस स्टेशन स्टेशन (Samta Nagar Police Station Station) क्षेत्र से यह घटना सामने आई है। मुंबई के कांदिवली पूर्व परिसर में अमेजॉन के डिलीवरी बॉय (amazon delivery boy) के साथ कुछ शिवसैनिकों ने मारपीट की। इस मारपीट में राहुल शर्मा (Rahul Sharma) नामक डिलीवरी बॉय को 6 टांके लगे है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत के बाद शिवसेना (Shiv sena) शाखा के प्रमुख सहित चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। फ़िलहाल दो आरोपी फरार है।
यह जानकारी समतानगर पुलिस ने दी है।
राहुल शर्मा की बहन का आरोप है कि घटना के 5 घंटे के इंतजार करने के बाद
समता नगर पुलिस ने शिकायत सुनी और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
कांदिवली (Kandivali) पूर्व परिसर में रहने वाले राहुल शर्मा मंगलवार की
दोपहर अमेजॉन का आर्डर ले कर जा रहा था।
पुणे के कोंढवा में वट पूर्णिमा को सोने की चेन छीनने वाला चोर पत्नी से मिलने आया और पुलिस की जाल में फंस गया