मुंबई : पुल के खंभे पर लिखा मिला ISIS और हाफिज सईद की तारीफ में संदेश, मचा हड़कंप, हाई अलर्ट जारी

0

मुंबई : पोलीसनामा ऑनलाईन – नवी मुंबई से एक हड़कंप मचा देने वाली घटना सामने आई है। जिसके बाद पुरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल मुंबई के निकट उरान में एक पुल के खंभे पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट और इसके सरगना अबु बकर अल बगदादी तथा 26/11 के मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद की तारीफ में संदेश लिखे पाए गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। संदेश के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

मिली जानकरी के मुताबिक, नवी मुंबई से सटे खोप्टा गांव के कुछ लोगों ने यह संदेश देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। यह संदेश काले मार्कर पेन से लिखा गया है। इसके बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है। संदेश में बगदादी को ‘दुनिया का सबसे खूंखार आतंकवादी’ बताते हुए उसकी प्रशंसा की गयी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस, नवी मुंबई की अपराध शाखा एवं आतंकवाद निरोधक दस्ते के अधिकारी मौके पर पहुंचे और संदेश को देखा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उरान के आसपास के इलाके में कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान स्थित हैं इनमें नौसैनिक अड्डा, जेएनपीटी कंटेनर पोर्ट और एक बिजली घर शामिल है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मैसेज पुल पर किसने लिखापुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है और क्राइम ब्रांच इसकी जांच में जुटी है।

क्या है संदेश –
एक स्तंभ पर एक प्रकार का रेखाचित्र पाया गया, जिसमें ‘बंदरगाह’, ‘हवाईअड्डा’,‘पाइपलाइन’ और ‘ट्रेन’ आदि शब्द लिखे हुए हैं। इसके अलावा इसमें ‘धोनी जन्नत में आउट’, ‘आम आदमी पार्टी’, ‘केजरीवाल’, हाफिज सऊद, ‘रहिम कटोरी’, ‘राम कटोरी’ भी लिखा गया है।

You might also like
Leave a comment