अनैतिक संबंधों के चलते युवक की हत्या

0

पिंपरी : पोलीसनामा ऑनलाईन – अनैतिक संबंधों के चलते प्रेमिका के पति द्वारा उसके प्रेमी को मौत के घाट उतारे जाने की वारदात पिंपरी चिंचवड के सांगवी इलाके में सामने आई है। अशोक लक्ष्मण बिरादर (32) निवासी सूसगांव, पुणे ऐसा मृतक का नाम है।

इस बारे में उसके भाई गुरु बालप्पा बिरादर (42) की शिकायत के आधार पर सांगवी पुलिस ने लक्ष्मण तुकाराम खुटेकर (30) निवासी ढोरेनगर, सांगवी, पुणे नामक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहनचालक के तौर पर काम करनेवाले अशोक के लक्ष्मण की पत्नी के साथ नाजायज संबन्ध थे। उसके विवाहित रहने और दो बच्चों की माँ रहने की जानकारी रहने के बावजूद अशोक ने आरोपी की पत्नी के साथ अपने प्रेम संबन्ध जारी रखे।

लक्ष्मण ने दोनों को कई बार समझाया भी मगर फिर भी वे बाज नहीं आ रहे थे। अशोक उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर जाता था। इस बारे में पता चलने के बाद लक्ष्मण ने उनपर नजर रखी। बीती शाम जब अशोक उसके घर गया तब वह भी घर पहुंच गया। इसके बाद तीनों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ। इसमें लक्ष्मण ने कोयते से अशोक पर वार किया जिसमें गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद से लक्ष्मण मौके से फरार हो गया है। सांगवी पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

You might also like
Leave a comment