पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दी मुंहतोड़ जवाब, 2 सैनिक ढेर और एक चौकी तबाह

0

श्रीनगर : ऑनलाइन टीम – पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर लाइन ऑफ कंट्रोल के पास कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया। सूत्रों के मुताबिक, निकिआल सेक्टर में राखचिकरी, देवास और बगसार में पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर तोड़ा। भारतीय सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें पाकिस्तान की एक चौकी तबाह हो गई। साथ ही पाकिस्तान के 2 सैनिक मारे गए और 3 सैनिक घायल हुए है।

सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान का एक सूबेदार ढेर हो गया। बीते तीन दिन से लगातार पाकिस्तान सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। रविवार शाम को 7.45 मिनट पर उसने पहले बालाकोट और फिर मेंढर में गोलीबारी की। इससे पहले भी शनिवार को पुंछ में ही उसने ऐसा ही किया था। सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि पिछले छह महीनों में पाकिस्तान ने 2,400 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इसमें नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले 14 भारतीय मारे गए हैं, जबकि 88 लोग घायल हुए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा था, “इस साल जून 2020 तक पाकिस्तानी बलों द्वारा किए गए 2,432 से अधिक संघर्षविराम उल्लंघनों में 14 भारतीय मारे गए हैं और 88 भारतीय घायल हुए हैं।”

You might also like
Leave a comment