बार्डर पर चीन की शह पर तनाव बढ़ा रहा नेपाल, नागरिकों को भारत के खिलाफ उकसा रहा है

0

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम – भारत-नेपाल सीमा हमेशा से ही ओपन बाउंडरी रही है, जहां से दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही होती थी। लेकिन, चीन से विवाद के बाद नेपाल के रुख में अचानक जो बदलाव आया है, उसने भारतीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को एक बार फिर अपनी रणनीति की समीक्षा करने पर मजबूर कर दिया है। जानकारी मिली है कि भारतीय सीमा के पास चार प्रमुख जगहों पर नेपाल ने हेलीपैड निर्माण का भी कार्य शुरू किया है। ये हेलीपैड उत्तराखंड नेपाल सीमा, पूर्वी चंपारण-नेपाल सीमा, महाराजगंज -नेपाल सीमा और पूर्वोत्तर राज्यों की नेपाल सीमा से सटे इलाकों में बनाए जा रहे हैं।

दरअसल, इसके पीछे का खेल यह है कि नेपाल सीमा पर चीन की रणनीति के तहत लगातार तनाव बना रहा है। षड़यंत्र के तहत, नेपाल अपने नागरिकों के जरिए सीमा पर तैनात भारतीय सुरक्षा एजेंसिंयों को लगातार उकसाने की कोशिश कर रहा है। स्थानीय नेपाली नागरिकों को सीमा को चिंहित करने के लिए लगाए गए पत्थरों को उखाड़ने के लिए उकसा रही हैं। इसके अलावा, नो मैंस लैंड यानि भारत और नेपाल सीमा के बीच नेपाली नागरिकों को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा जा रहा है। नेपाल की तरफ से अब लगातार प्रतिबंधित वस्तुओं को नेपाल सीमा में दाखिल करवाने की कोशिश भी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पिछले दो महीनों में नेपाल ने अब अपनी सीमा में 200 नई बार्डर आउटपोस्ट बनाने का काम शुरू कर दिया है।

You might also like
Leave a comment