पुणे में मुंबई हाईकोर्ट की खंडपीठ के लिए प्रयास करुंगा : प्रकाश जावड़ेकर

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाईन – पुणे में मुंबई हाईकोर्ट की खंडपीठ की मांग को लेकर पुणे बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने केद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से रविवार को मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रकाश जावड़ेकर ने आश्वासन दिया कि कानून मंत्री से चर्चा कर इस संबंध में जल्द से जल्द निर्णय लेने के लिए प्रयास करेंगे।

प्रस्ताव 1978 में ही विधि मंडल में मंजूर किया गया था
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के शहराध्यक्ष योगेश गोगावले, श्याम सातपुते, पुणे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड्। श्रीकांत आगस्ते, एड्। उपाध्यक्ष रवि लाढाणे, सचिव एड्। केदार शिंदे, एड्। मनीष मगर, कोषाध्यक्ष एड्। सचिनकुमार गेलडा, कार्यकारिणी सदस्य एड्। तुषार कुहार्डे, एड्। अर्चना गायकवाड़, सीनियर कानून विशेषज्ञ विजय सावंत आदि उपस्थित थे। पुणे और औरंगाबाद में मुंबई हाईकोर्ट की खंडपीठ शुरू करने का प्रस्ताव 1978 में ही विधि मंडल में मंजूर किया गया था। इसके अनुसार 1981 में औरंगाबाद में खंडपीठ शुरू की गई। लेकिन प्रस्ताव के 40 वर्ष गुजर जाने के बावजूद अब तक पुणे में खंडपीठ नहीं शुरू हुई है।

You might also like
Leave a comment