सुशांत प्रकरण… रिया ने देश के सबसे महंगे वकील को चुना अपनी पैरवी के लिए

0

मुंबई. ऑनलाइन टीम – सुशांत की मौत की जांच में नया मोड़ आ चुका है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि रिया ने ही सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया था। अब खबर है कि रिया ने वकील सतीश माने शिंदे को हायर किया है। यह वही वकील हैं, जिन्होंने सलमान खान के 1998 के ब्लैकबक और संजय दत्त के 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस के वकील रहे हैं। रिया अंतरिम जमानत के लिए आज अप्लाई कर सकती हैं। माने शिंदे ने अग्रिम जमानत के लिए मंगलवार को ही पेपर्स साइन कर दिए थे, क्योंकि जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस को रिया के घर के बाहर देखा गया था। रिया के पिता ने 7 पेज की FIR में सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने की बात भी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि रिया और उनके परिवार ने जानबूझकर सुशांत को मानसिक रूप से बीमार दिखाने की कोशिश की थी।

बहुत से सनसनीखेज आरोप : काफी समय बाद सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर में सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सहित 4 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपनी एफआईआर में केके सिंह ने अपने बेटे सुशांत की आत्महत्या के मामले में बहुत से सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट में आरोप है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इसके अलावा उन्होंने रिया पर सुशांत को धमकाने का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ रुपये थे। यह आरोप लगाया गया है कि रिया ने सुशांत के निधन से पहले घर से कैश, कागजात, लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड और सुशांत के पासवर्ड चुराने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक रिया से कुछ भी हासिल नहीं किया है।

You might also like
Leave a comment