कोरोना ‘महामारी’ के बीच अब महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप ! अकोला में गर्मी से पहली मौत, 40 साल के व्यक्ति ने तोड़ा दम

अकोला : पोलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना के साथ-साथ देश में गर्मी से लोग परेशान है। कहीं-कहीं जगह पर पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से लोगों की जान का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में महाराष्ट्र से एक दर्दनाक घटना सामने आया है। महाराष्ट्र के अकोला में 40 साल के एक व्यक्ति की गर्मी से मौत हो गयी। राज्य में ये हीटस्ट्रोक का पहला मामला है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों से अकोला में तापमान अधिक रहा। पारा का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हीटस्ट्रोक से मरने वाले का नाम किसन कीनेकर है। वह बालापूर तालुका के मोरगांव सादीजन के निवासी है। लोगों का कहना है कि जिले में गर्मी काफी बढ़ गयी है। इधर कोरोना ने सबको परेशान कर रखा है। ऐसे में अब गर्मी से लोगों की मौत होनी शुरू हो गयी है।

अकोला में पिछले दो दिन से पारा का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक को पहले सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद परिसर में खलबली मच गयी है।